Edited By Pardeep,Updated: 12 Mar, 2021 12:32 AM
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के 12/71 फैक्ट्री में लगी है। जिस फैक्ट्री में यह आग लगी है, वहां मास्क और पीपीई किट बनाई जाती हैं।
नई दिल्ली/गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के 12/71 फैक्ट्री में लगी है। जिस फैक्ट्री में यह आग लगी है, वहां मास्क और पीपीई किट बनाई जाती हैं।
फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाडियां मौके पर पहुंच गईं हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद और वैशाली फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर हैं। फायर बिग्रेड टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। सीओ बॉर्डर ने बताया कि इस आग में कुल 14 लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।