Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2018 09:13 AM
वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 6 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बाप-बेटा के खिलाफ सैक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़ (संदीप): वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 6 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बाप-बेटा के खिलाफ सैक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सैक्टर-22 निवासी दीप कमल बब्बर ने शिकायत दी थ कि 2014 में उसकी मुलाकात सैक्टर-22 में मोबाइल रिपेयर शॉप चलाने वाले विजय से हुई थी।
विजय ने उसे बताया कि उसके पिता कृष्ण चंद हैल्थ डिपार्टमैंट में जॉब करते हैं। पिता और बेटे ने कनाडा की पी.आर. और वर्क वीजा लगवाने के लिए उससे 10 लाख मांगे थे। 6 लाख एडवांस और बाकी वीजा के बाद देने थे। मार्च 2017 में उसने दोनों को 6 लाख, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सौंप दिए। 4 माह में उसका वीजा लगवाने की बात भी कही थी लेकिन चार माह के बाद भी जब उसका वीजा नहीं लगा।