Edited By Monika Jamwal,Updated: 17 Jun, 2020 04:13 PM
साम्बा जिले में मंगलवार को 7 नए मामले सामने आने से कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 112 हो गई।
साम्बा : साम्बा जिले में मंगलवार को 7 नए मामले सामने आने से कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 112 होगई। आज पाजिटिव पाए गए लोगों में एक आईटीबीपी का जवान शामिल है जो साम्बा के ननेतर कर रहने वाला है और गत दिनों शिमला से लौटने के बाद विजयपुर के अखिलेश फार्म में कवारंटीन किया गया था। इसके अलावा 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई जो जिले के अलग-अलग कवारंटीन सेंटरोंं में रखे गए थे। वहीं गत पाजिटिव पाए गए बड़ी-ब्राहमणा के एक बच्चे व एक महिला को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।