Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 Dec, 2021 07:41 PM
जम्मू में भी शरारती तत्व सक्रिय हो गये हैं।
जम्मू: जम्मू में भी शरारती तत्व सक्रिय हो गये हैं। बस स्टेंड पर बने सेल्फी प्वांइट को खराब करने की कोशिश की गई है। इस संदर्भ में पुलिस ने करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 6 दिसंबर को जम्मू स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ने एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा था कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जम्मू बस स्टेंड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट को नुकसान पहुंचाया गया है।
इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। इस मामले में अभिशेक गिल निवासी शहीीदी चौक की पहचान हुई। उसने निखिल गिल निवासी बक्शी नगर का नाम बताया। बाद में गोलडी, गैबरिल और शुभम निवासी बक्शी नगर के नाम सामने आए। यह सभी पब्लिक प्रार्प्टी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में हैं।