Edited By Yaspal,Updated: 24 Sep, 2019 09:02 PM
मुंबई के खार उपनगर में स्थित पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा मंगलवार दोपहर को ढह जाने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि जर्जर इमारत से करीब दो दर्जन
मुंबईः मुंबई के खार उपनगर में स्थित पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा मंगलवार दोपहर को ढह जाने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। दमकल के एक अधिकारी ने बताया कि जर्जर इमारत से करीब दो दर्जन लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर खार जिमखाना के पास स्थित रिहायशी इमारत की सीढ़ियों का एक हिस्सा ढह गया। उन्होंने बताया, घटना में माही मोटवानी की मौत हो गयी। हमने 21 लोगों को बचा लिया। घायल दो लोगों को भाभा अस्पताल ले जाया गया। एक को छुट्टी दे दी गयी।
उन्होंने बताया कि ऐहतियाती तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों, बचाव वैन, एक एम्बुलेंस, स्थानीय निकाय के अधिकारी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंच गए।