महाराष्ट्र के पालघर के पटाखा यूनिट में हुआ बड़ा विस्फोट, हादसे में 2 की मौत और 4 घायल

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 04:59 PM

a major explosion took place at a firecracker unit in palghar

महाराष्ट्र के पालघर के पटाखा यूनिट में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पालघर के पटाखा यूनिट में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रविवार को तमिलनाडु में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के ठीक बाद हुई है, जिसमें 23 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Liquor Price Hike: शराबियों को बड़ा झटका! इस राज्य में शराब पर लागू होगा 'नया टैक्स' फॉर्मूला

निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि वाडा तालुका के कोंसाई गांव में एक पुराने फार्महाउस में टिन के शेड में पटाखा निर्माण इकाई में दोपहर करीब 12 बजे विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि उस समय लगभग 35 श्रमिक पटाखे बनाने में लगे हुए थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। वाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया, ''यह घटना उस समय हुई जब रसायनों को मिलाने की प्रक्रिया चल रही थी। इस घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई।'' अधिकारी ने बताया कि बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें वाडा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- 22 अप्रैल...! भारत के इतिहास में वो काला दिन.... भारतीय सेना ने कहा- भारत न भूलता है और न माफ करता है

उनमें से कुछ को बाद में बेहतर इलाज के लिए भिवंडी उप-जिला अस्पताल और एक अन्य चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया, ''बचाव अभियान के लिए दमकल सेवाएं और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गईं। विस्फोट के बाद लगी आग पर दमकल कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया।'' अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान भवेश दिलीप वावरे (35) और मोनिका सचिन पडवाले (30) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पटाखा के पास आवश्यक लाइसेंस थे और क्या उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!