लक्ष्मी पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा, जनरेटर के धुएं से दम घुटने पर 2 युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 07:50 PM

2 youths suffocate due to generator fumes during lakshmi puja

ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बंद कमरे में जनरेटर चलने से जहरीला धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांच युवक एक ही कमरे में सो रहे...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बंद कमरे में जनरेटर चलने से जहरीला धुआं भर गया, जिससे दम घुटने के कारण दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पांच युवक एक ही कमरे में सो रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार रात बांसपाल ब्लॉक के अंतर्गत नायकोटे थाना क्षेत्र के सुदुंगा गांव में हुई। पांच युवक एक बंद कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में जनरेटर चलता रहा और उससे निकलने वाला धुआं धीरे-धीरे अंदर भर गया। आशंका है कि धुएं के कारण दम घुटने से सभी युवक बेहोश हो गए।

सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों को हुआ शक

बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल सुनाई नहीं दी। इससे आसपास के ग्रामीणों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे के अंदर जाकर देखा, तो पांचों युवक बेहोशी की हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को इलाज के लिए बांसपाल स्थित चिकित्सा केंद्र पहुंचाया।

हालांकि, चिकित्सा केंद्र ले जाने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, बाकी तीन युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए क्योंझर स्थित धरणीधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान, तीन युवकों का इलाज जारी

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान सुदुंगा गांव निवासी राजेंद्र सांता और नीतू सांता के रूप में हुई है। वहीं, जगन्नाथ गिरी, प्रशांत देहुरी और निर्दास देहुरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नायकोटे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!