दिल्ली के सीलमपुर से सामने आई रुह कंपाने वाली घटना, युवक को पॉइंट ब्लैंक रेंज से मारी गोली

Edited By Radhika,Updated: 13 Apr, 2024 11:21 AM

a shocking incident came to light from seelampur delhi

दिल्ली के सीलमपुर में रुह कंपाने वाली घटना सामने आई है। इस इलाके में सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज  से गोली मार दी गई। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के सीलमपुर में रुह कंपाने वाली घटना सामने आई है। इस इलाके में सड़क पर जा रहे एक युवक के सिर में प्वाइंट ब्लैंक रेंज  से गोली मार दी गई। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि युवक के ठीक पीछे से आरोपी ने सरेआम सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना सीलमपुर में सुबह 11:34 बजे की है। शाहनवाज सड़क पर जा रहा था। उसी समय एक युवक उसे गोली मारकर भाग गया। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। इसके बाद पुलिस को अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटनास्थल पर 7.65 एमएम की एक गोली मिली है। मामले की जांच शुरु कर इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!