भारत माता और देश के जवानों को मोदी सरकार ने धोखा दिया: संजय सिंह

Edited By Anil dev,Updated: 28 Sep, 2018 02:52 PM

aam aadmi party sanjay singh bjp narendra modi pakistan

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मोदी सरकार पर लड़ाकू विमान राफेल की खरीद के मामले में हजारों करोड़ रुपये की दलाली का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने भारत माता और सेना के जवानों को धोखा दिया है। सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने एक वीडियो...

नई दिल्ली: आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मोदी सरकार पर लड़ाकू विमान राफेल की खरीद के मामले में हजारों करोड़ रुपये की दलाली का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने भारत माता और सेना के जवानों को धोखा दिया है। सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने एक वीडियो संदेश में लड़ाकू विमान राफेल से सेना को वंचित रखने की पाकिस्तान की साजिश में विपक्ष के हिस्सेदार बनने के भाजपा के आरोप को गलत बताते हुए कहा है कि हर कोई चाहता है कि सेना को राफेल विमान मिले लेकिन ऐसा विमान मिले जिसकी खरीद में दलाली न खाई गई हो।

 भाजपा के आरोप को आप सांसद ने बताया गलत
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री को बताना होगा कि 36000 करोड़ रुपए के घोटोले में किसे कितनी दलाली मिली। दलाली की छूट हिंदुस्तान के रक्षा सौदे में किसी को नहीं दी जा सकती है।’’ इस मामले में विपक्षी दलों के पाकिस्तान के साथ मिले होने के भाजपा के आरोप को आप सांसद ने गलत बताते हुए कहा कि सत्तापक्ष रक्षा खरीद घोटाले में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए यह दलील दे रहा है। उन्होंने कहा ‘‘भाजपाई कह रहे हैं कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि भारत में राफेल लड़ाकू विमान आये और विपक्ष भी पाकिस्तान की इस इच्छा के साथ है। 

 सीमा पर जवान पाकिस्तान का मजबूती से कर रहे हैं मुकाबला
सिंह ने कहा ‘‘हम सब चाहते है कि भारत में 36 नहीं बल्कि 126 राफेल विमान आयें लेकिन मोदी और उनके मित्र अंबानी भारत माता की रक्षा के नाम पर दलाली न खाएं।’’  उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान पाकिस्तान का मजबूती से मुकाबला कर रहे हैं। लेकिन जवानों के नाम पर किसी को दलाली करने की छूट नहीं दी जा सकती है।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!