उत्तराखंड CM तीरथ सिंह को AAP के कर्नल अजय कोठियाल की गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Jul, 2021 02:59 PM

aap col ajay kothiyal challenges uttarakhand cm to contest from gangotri

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्ताधारी भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था, ऐसे में पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जो अभी तक विधानसभा चुनाव लड़ने का साहस नहीं दिखा पाए हैं। आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे। आप प्रवक्ता ने कहा की आज उत्तराखंड की जनता भाजपा की नाकाबिल सरकार से दुखी है। उन्होंने स्पष्ट किया की AAP का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है और पार्टी के गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मकसद देवभूमि को एक नकारे मुख्यमंत्री के कुशासन से छुटकारा दिलाना है।

PunjabKesari

नवीन पिरशाली ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक के सवा चार साल से ज्यादा वक्त के कार्यकाल में देवभूमि की जनता के साथ एक के बाद एक लगातार छलावे किए हैं और उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन सवा चार सालों में प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। AAP प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने पहले एक 'ज़ीरो वर्क' मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रदेश की जनता पर थोपा और फिर उनके नकारेपन को छुपाने के लिए ठीक विधानसभा चुनाव से सालभर पहले एक ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठा दिया जिनके पास राज्य के विकास को लेकर कोई विज़न नहीं है।

 

नवीन पिरशाली ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता ने भाजपा को स्थाई और मजबूत सरकार के लिए प्रचंड बहुमत दिया था ताकि सरकार पूरे पांच साल तक बिना किसी अस्थिरता के काम कर सके और अपना पूरा ध्यान राज्य के विकास पर लगा सके। खुद तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में स्थाई सरकार का वादा किया था लेकिन इतने भारी भरकम बहुमत के बाद भी चार साल में ही भाजपा के भीतर सत्ता को लेकर लड़ाई खुल कर सामने आ गई जिसकी कीमत इस प्रदेश की आम जनता को चुकानी पड़ी। AAP प्रवक्ता ने कहा की प्रदेश की जनता ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है और उत्तराखंड नवनिर्माण की शुरुवात तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री उप चुनाव में विदाई से होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!