दोस्ती, प्यार, बलात्कार और धोखा

Edited By Anil dev,Updated: 01 Aug, 2018 11:05 AM

abhishek kishan rinki rohit rape

दोस्ती, प्यार, बलात्कार और फिर धोखा। सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ पहले प्रेमी ने बलात्कार किया। फिर नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने कई बार बलात्कार करने के बाद दो लाख रुपए में मसाज पार्लर पर बेच दिया।

वेस्ट दिल्ली (नवोदय टाइम्स): दोस्ती, प्यार, बलात्कार और फिर धोखा। सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ पहले प्रेमी ने बलात्कार किया। फिर नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने कई बार बलात्कार करने के बाद दो लाख रुपए में मसाज पार्लर पर बेच दिया। जिसका मालिक उसकी पिटाई करके उससे जबरन देह व्यापार का धंधा करा रहा था। किशोरी ने पार्लर मालिक के चुंगल से छुटकर परिवार सम्पर्क किया। जिन्होंने सुल्तानपुरी पुलिस की सहायता से किशोरी को उसके परिवार से मिलवाया। आरोपियों की पहचान अभिषेक, रवि उर्फ किशन, रिंकी, रोहित, मुकेश और राकेश गोयल उर्फ अशोक गोयल रूप में हुई है। राकेश गोयल पॉर्लर का मालिक है। राकेश गोयल के ग्राहक सबसे ज्यादा जस्ट डायल से स पर्क किया करते थे। हर महीने पार्लर से राकेश लाखों रुपए का धंधा करता है। रवि और रिंकी पति-पत्नी है।

थाने में हुई थी किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 जून को सुल्तानपुरी थाने में किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट हुई थी। पुलिस की जांच टीम ने पता चला कि किशोरी की इलाके में ही रहने वाले अभिषेक नामक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई थी। अभिषेक ही उसको बहला-फूसलाकर अपने साथ ले गया है। अभिषेक के बारे में पता करके उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई। उसका कुछ पता नहीं चला। जुलाई महीने में अचानक किशोरी ने अपने परिवार से फोन पर स पर्क कर बताया कि वह रोहिणी इलाके में है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया। जिसकी हालत काफी खराब थी। उसका मेडिकल कराया गया। जिसमें बलात्कार होने और उसको शारीरिक यातनाएं देने की पुष्टि हुई। किशोरी की निशानदेही पर एक एक करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 किशोरी को शुरूआत में हरिद्वार ले गया था अभिषेक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी को अभिषेक शुरूआत में हरिद्वार ले गया था। उसके साथ 3 से 4 दिन बलात्कार किया। उसको दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लाया। यहीं पर उनकी रवि नामक आरोपी से जान पहचान हुई। रवि ने उनको नौकरी दिलवाने और रहने का झांसा देकर गाजियाबाद ले गया। अगले ही दिन अभिषेक को रवि नौकरी दिलवाने ले गया। रवि वापस आ गया, लेकिन अभिषेक नहीं आया। किशोरी को बताया गया कि अभिषेक को नौकरी मिल गई है। वह वापस आ जाएगा। उसी रात को रवि की पत्नी रिंकी घर पर रवि के सहारे किशोरी को छोड़कर चली गई। रवि ने उसके साथ बलात्कार किया। रिंकी को किशोरी ने आपबीति बताई। रिंकी ने मामले को शांत कर दिया और उसको कुछ खाने के लिए दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। किशोरी को बेहोशी की हालत में ही विक्की नाम के साथी के साथ रोहिणी लाकर किशोरी को राकेश गोयल को दो लाख रुपए में बेच दिया। राकेश का रोहिणी सेक्टर-15 सी-5 स्पा और मसाज सेंटर है। राकेश ने किशोरी के साथ रोहिणी और मुकेश के साथ कई बार बलात्कार किया। उसको शारीरिक यातनाएं देकर राकेश अपने ग्राहकों से मोटी रकम लेकर उसको उनके पास भेजता था। 

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार
मौर्या एंक्लेव इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा होने का एक मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने जिला पुलिस उपायुक्त को एक लिखित शिकायत में मामले में हस्ताक्षेप करने का आग्रह किया है। साथ ही स्थानीय थाने पर मिली भगत जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।  उत्तरी-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त को दी लिखित शिकायत में बताया गया है कि एफडी ब्लॉक में पहली मंजिल पर ब्यूटी पार्लर काफी समय से चल रहा है। जिसकी दो मालकिन हैं। पार्लर में शराब के नशे में असमाजिक तत्वों को आना जाना लगा रहता है। शिकायत के मुताबिक पार्लर की सीढिय़ों में सीसीटीवी लगा रखे हैं। जब भी कोई अंजान व्यक्ति आता है। ऊपर सबको अलर्ट कर दिया जाता है। पार्लर में दो दर्जनभर लड़कियां नौकरी करती है। जबकि पार्लर में दर्जनभर कमरे बने हुए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब पार्लर में फोन किया गया। तो बिना सोचे समझे 10 लड़कियों के फोटो दाम लिखकर उसी के फोन पर अपलोड कर दिए और पार्लर में आने की बात कही। लोगों ने पुलिस उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेने और पार्लर को बंद कराने की गुहार लगाई है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!