मां के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी गुफा के दर्शन किए

Edited By Updated: 05 Mar, 2023 12:45 PM

about 10 lakh devotees visited mata vaishno devi cave

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाडियों पर स्थित विश्वविख्यात वैष्णो देवी गुफा के दर्शनार्थियों की भीड़ में कमी के बावजूद इस साल अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में मत्था टेका है।

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाडियों पर स्थित विश्वविख्यात वैष्णो देवी गुफा के दर्शनार्थियों की भीड़ में कमी के बावजूद इस साल अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में मत्था टेका है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक देश भर में परीक्षा के सीजन के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में थोड़ी कमी आई है लेकिन इसके बावजूद इस साल अब तक करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के अंदर प्राकृतिक पिंडियों की पूजा की है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 15,000 से 20,000 श्रद्धालु रोजाना वैष्णो देवी भवन की यात्रा के लिए कटरा आधार शिविर में पहुंच रहे हैं। दो मार्च तक कुल नौ लाख 72 हजार 143 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में मत्था टेका। बीते जनवरी में 5.24 लाख और फरवरी में 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। श्राइन बोडर् के एक अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए मकर संक्रांति पर खोली गई पुरानी प्राकृतिक गुफा को होली के बाद बंद कर दिया जायेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!