Edited By Anu Malhotra,Updated: 21 Apr, 2026 12:43 PM

AC Servicing Cost 2026: गर्मी का मौसम जैसे-जैसे अपने तेवर दिखाना शुरू कर रहा है वैसे वैसे लोगों को AC चलाने की चिंता सताने लगी है। गर्मी का मौसम आते ही देशभर में एसी (Air Conditioner) की सर्विस का काम शुरू हो जाता है। अगर आप लगातार कई घंटों तक एसी...
AC Servicing Cost 2026: गर्मी का मौसम जैसे-जैसे अपने तेवर दिखाना शुरू कर रहा है वैसे वैसे लोगों को AC चलाने की चिंता सताने लगी है। गर्मी का मौसम आते ही देशभर में एसी (Air Conditioner) की सर्विस का काम शुरू हो जाता है। अगर आप लगातार कई घंटों तक एसी चलाते है तो उसकी कूलिंग क्षमता और परफॉर्मेंस पर असर न पड़े इसके लिए आपको हर साल पहले एसी की सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि यह लंबे समय तक सही तरीके से काम करता रहे और ज्यादा बिजली भी खर्च न हो। आईए देखते है Split AC और Window AC की सर्विसिंग कॉस्ट मेंटेनेंस चार्ज की जानकारी....
Split AC Servicing Cost
Split AC की सर्विसिंग उसकी स्थिति और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग होती है:
बेसिक सर्विसिंग: ₹500 से ₹1000
फिल्टर और कॉइल की हल्की सफाई शामिल
डीप क्लीनिंग (जेट वॉश): ₹900 से ₹1500
(indoor और OutDoor यूनिट की गहरी सफाई)
कूलिंग कॉइल रिपेयर + क्लीनिंग: ₹700 से ₹1200
ड्रेन पाइप क्लीनिंग: ₹200 से ₹500
गैस रिफिलिंग: ₹2000 से ₹3500
(गैस के प्रकार और लीकेज पर निर्भर)
डीप सर्विस पैकेज: ₹2000 से ₹2500
(कई तरह की बेसिक मेंटेनेंस शामिल)
फुल चेकअप (फिल्टर + कॉइल + कंप्रेसर): ₹1500 से ₹1800
(गैस रिफिलिंग शामिल नहीं)
Window AC Servicing Cost
Window AC की सर्विसिंग स्प्लिट एसी से थोड़ी सस्ती होती है:
बेसिक क्लीनिंग: ₹400 से ₹700
डीप क्लीनिंग: ₹700 से ₹1000
कूलिंग कॉइल सर्विस: ₹500 से ₹900
गैस रिफिलिंग: ₹1800 से ₹3000
फुल सर्विस पैकेज: ₹1500 से ₹1800
(गैस चार्ज अलग से लगता है)
डीप सर्विस पैकेज: ₹1000 से ₹1500
फिल्टर और छोटे पार्ट्स की कॉस्ट
फिल्टर क्लीनिंग: ₹200 से ₹400
नया फिल्टर लगाने की कीमत: ₹500 से ₹1200
बड़े रिपेयर और पार्ट्स बदलने की लागत
PCB रिपेयर: ₹2000 से ₹5000
कंडेंसर बदलना: ₹300 से ₹900
फैन मोटर रिपेयर/चेंज: ₹1500 से ₹3000
कंप्रेसर बदलना: ₹5000 से ₹12000
विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे महंगा पार्ट कंप्रेसर होता है। इसे खराब होने से बचाने के लिए AC को सही वोल्टेज पर चलाना और नियमित सर्विसिंग कराना जरूरी है। लापरवाही से भारी खर्च उठाना पड़ सकता है।