PM किसान 24वीं किस्त: 30 अक्टूबर को 9.34 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 18,680 करोड़ रुपये

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 11:38 AM

pm kisan 24th installment date 2026 pm kisan beneficiary status  dbt payment

देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले स्थित भिलडी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 'PM किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने जा...

 नई दिल्ली: देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले स्थित भिलडी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 'PM किसान उत्सव दिवस' कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस किस्त के माध्यम से देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

बनास डेयरी की नई परियोजनाओं का उद्घाटन
इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से बनास डेयरी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात भी देंगे। इनमें डेयरी की नई आलू प्रसंस्करण सुविधा (Potato Processing Facility), अल्ट्रा-हाई-टेम्परेचर (UHT) प्रोसेसिंग यूनिट और ऑटोमेटेड स्टोरेज एंड रिट्रीवल सिस्टम (ASRS) का उद्घाटन शामिल है।

अब तक 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मदद
योजना के पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 23 किस्तों के तहत देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को कुल 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं गुजरात की बात करें तो राज्य के 69.26 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों को अब तक 24,137 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है।

देशभर में होगा सीधा प्रसारण
30 अक्टूबर के इस विशेष कार्यक्रम को पूरे देश में लाइव प्रसारित किया जाएगा। गुजरात में इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं, जहां 34 जिला-स्तरीय स्थानों और 2,100 से अधिक क्लस्टर-स्तरीय केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, कृषि वैज्ञानिकों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। साथ ही लाभार्थी किसानों को कृषि एवं बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र (Sanction Letters) भी सौंपे जाएंगे।

किसानों को कितनी मिलेगी राशि?
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में (DBT के जरिए) भेजी जाती है। 24वीं किस्त के रूप में पात्र किसानों को 2,000 रुपये प्राप्त होंगे, बशर्ते वे योजना के सभी नियमों व सत्यापन की शर्तों को पूरा करते हों।

किसे मिलता है योजना का लाभ?
यह योजना केवल उन्हीं किसान परिवारों के लिए है जो सरकार द्वारा तय पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं। योजना के नियमों के अनुसार संस्थागत भूमि धारक, उच्च आय वर्ग के व्यक्ति, पेंशनभोगी और संवैधानिक पदों पर कार्यरत या रहे लोग इस लाभ से बाहर रखे गए हैं।

e-KYC और स्टेटस चेक करना जरूरी
लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) पूरा होना अनिवार्य है। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति जांच सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।

'Know Your Status' का चयन करें: होमपेज पर दिए गए 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।

विवरण दर्ज करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।

स्थिति जांचें: यहां आप देख सकते हैं कि आपकी किस्त की स्थिति क्या है, e-KYC पूरा हुआ है या नहीं और आपके बैंक खाते का रिकॉर्ड योजना के मानकों के अनुसार सही है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!