राजस्थानः अलवर के बाद अब भीलवाड़ा से सामने आया रेप का मामला, गहलोत सरकार पर उठे सवाल?

Edited By Updated: 25 Jan, 2022 12:24 AM

after alwar now the case of rape has come to light from bhilwara

राजस्थान में अभी अलवर कांड का मामला शांत नहीं हुआ उससे पहले भीलवाड़ा से एक और मामला सामने आया है। जहां एक मूकबधिर युवती के साथ कथिततौर पर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित युवती पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या होने पर सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जहां उसके दो...

नेशनल डेस्कः राजस्थान में अभी अलवर कांड का मामला शांत नहीं हुआ उससे पहले भीलवाड़ा से एक और मामला सामने आया है। जहां एक मूकबधिर युवती के साथ कथिततौर पर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित युवती पेट दर्द और रक्तस्राव की समस्या होने पर सरकारी अस्पताल पहुंची थी, जहां उसके दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। अस्पताल प्रशासन से मामले की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित युवती से इस बारे में बातचीत कर उसकी भाषा समझने वाले का प्रबंध किया।

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया, ‘‘लगभग 19 साल की पीड़िता ने दो तीन अज्ञात व्यक्तियों पर उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने घटना दो महीने पहले की उस समय की बताई है जब वह एक खेत में काम कर रही थी।'' मोदी ने बताया कि पीड़िता की सेहत में लगातार गिरावट को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने उसका गर्भपात कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जायेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!