मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन नहीं थमेगा : कांग्रेस

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 02:23 PM

agitation will not stop until cec gyanesh kumar resigns congress

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान करते हुए कहा है कि कोई कितना भी जोर लगा ले कांग्रेस ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेगी।

नई दिल्ली : कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान करते हुए कहा है कि कोई कितना भी जोर लगा ले कांग्रेस ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेगी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से इस मामले में आंदोलन तेज करने का आह्वान करते हुए रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज‘एक्स'पर लिखा, 'ज्ञानेश, अब बचना मुश्किल है। गिरफ्तारी दो.. जेल जाओ।' 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से पार्टी ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी का फंडा है 'अमीर को और अमीर बनाना और गरीब को और गरीब बनाना।' पार्टी ने केरल कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला का एक बयान भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में जब कुमार केरलम में PWD सचिव थे, तब एक इंजीनियर ने आत्महत्या की थी। 

इंजीनियर ने अपने सुसाइड नोट में उन पर रिश्वत मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। चेन्नीथला ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार कुमार की जांच कराएगी और पापों का हिसाब होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!