व्हीलचेयर नहीं मिलने पर यात्री की मौत,  DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख का जुर्माना​​​​​​​

Edited By Anu Malhotra,Updated: 29 Feb, 2024 05:23 PM

air india fined 30 lakh passenger ot given wheelchair

मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर 80 साल के यात्री की हाल ही में मौत हो गई थी जिसके बाद एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नेशनल डेस्क: मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिलने पर 80 साल के यात्री की हाल ही में मौत हो गई थी जिसके बाद एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मुंबई में एक 80 वर्षीय यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध न होने की घटना के बाद एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया है, जो विमान से हवाई अड्डे के टर्मिनल तक चलने के बाद गिर गए और उनकी मौत हो गई थी।

एयर इंडिया का एक 80 वर्षीय यात्री, जिसने मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया था, लेकिन व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उसे इंतजार करने के लिए कहा गया था, जिसके बीच उन्होंने पैदल ही चलने का फैसला किया और कई किलोमीटर तक चलने से उनकी हालत खराब हो गई और आव्रजन प्रक्रिया के समय गिरने के बाद उसकी मृत्यु हो गई।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!