पाकिस्तान की भारत से दुश्मनी बरकरार, भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस 24 दिसंबर तक किया बंद

Edited By Updated: 19 Nov, 2026 07:55 PM

airspace ban on indian aircraft extended till dec 23

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद रखने की अवधि 24 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। प्रतिबंध भारतीय पंजीकृत विमानों, भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व या संचालन वाले विमानों और सैन्य विमानों पर भी लागू होगा। यह पाबंदी अप्रैल 2025...

Islamabad: पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी बृहस्पतिवार को एक और महीने के लिए बढ़ाते हुए 24 दिसंबर 2026 तक प्रभावी कर दी। पाकिस्तान विमानपत्तन प्राधिकरण (पीएए) की ओर से वायुयान चालकों के लिए जारी नोटिस (नोटम) से यह जानकारी सामने आई है। पीएए की ओर से जारी नोटम के मुताबिक, भारत में पंजीकृत सभी विमानों के साथ-साथ भारतीय विमानन कंपनियों के स्वामित्व वाले, उनकी ओर से संचालित या पट्टे पर लिए गए विमानों को भी 24 दिसंबर तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। नोटम के अनुसार, यह प्रतिबंध भारतीय सैन्य विमानों पर भी लागू होगा।

 

भारत और पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमलों के बाद एक-दूसरे के विमानों पर अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी। दोनों देश तब से प्रतिबंध अ‍वधि में कई बार विस्तार कर चुके हैं। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान पर इस हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस आरोप को लगातार खारिज किया है। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक तनाव बढ़ गया था। भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र 30 अप्रैल 2025 को बंद कर दिया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!