अजय कुमार लल्लू बनाए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Edited By Yaspal,Updated: 08 Oct, 2019 04:54 AM

ajay kumar lallu appointed as new president of uttar pradesh congress

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। राज बब्बर के...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की अपनी इकाई में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को अजय कुमार लल्लू को अध्यक्ष नियुक्त किया। वह राज बब्बर की जगह लेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की पुत्री एवं पार्टी की विधायक आराधना ''मोना'' मिश्रा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ, 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति भी गठित की गई है। इसके अतिरिक्त 8 सदस्यीय एक रणनीति समूह भी बनाया गया है जिसमें जितिन प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं को रखा गया है।
PunjabKesari
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की। लल्लू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने के साथ ही चार उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 24 सचिव बनाए गए हैं। वीरेंद्र चौधरी को उपाध्यक्ष (संगठन-पूर्वी उप्र) और पंकज मलिक को उपाध्यक्ष (संगठन-पश्चिमी उप्र) बनाया गया है। इसके साथ ही ललितेश पति त्रिपाठी और दीपक कुमार को भी उपाध्यक्ष बनाया है।
PunjabKesari
त्रिपाठी उपाध्यक्ष के तौर पर प्रदेश युवा कांग्रेस एनएसयूआई, ओबीसी, किसान एवं महिला इकाइयों का प्रभार देखेंगे। इसी तरह दीपक कुमार सेवा दल, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। सूत्रों का कहना है कि सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर नयी प्रदेश कांग्रेस कमेटी बनाई गई है। अध्यक्ष बनाए गए लल्लू का वैश्य समुदाय (ओबीसी) से संबन्ध है। आराधना मिश्रा को विधायक दल का नेता बनाकर ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास हुआ है।
PunjabKesari
उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति में भी सामाजिक एवं जातीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है। नयी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन की कवायद से अवगत कांग्रेस एक वरिष्ठ नेता कहा, ''हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी और जबाबदेही तय की गई है। नयी कमेटी पिछली कमेटी की अपेक्षा दस गुना छोटी है। पिछली कांग्रेस कमेटी लगभग 500 लोगों की थी, लेकिन नई कमेटी लगभग 40-45 लोगों की है।'' उन्होंने कहा, ''उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को मौका और वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति को मार्गदर्शन की जिम्मेदारी दी गयी है।
PunjabKesari
कांग्रेस नेता ने कहा, ''कमेटी की औसत आयु लगभग 40 साल है। यानि कि कांग्रेस हाई कमान ने उत्तर प्रदेश में भरोसा नौजवानों पर जताया है। साथ ही साथ वरिष्ठ नेताओं को भी स्थान दिया है।'' सूत्रों का कहना है कि लगभग चार माह से कांग्रेस की कई टीमें उत्तर प्रदेश पर व्यापक विचार विमर्श कर रहीं थीं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करके सलाह मशविरा ले रहीं थीं। पार्टी के छह राष्ट्रीय सचिव लगातार पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!