पुडुचेरी में अखिल भारतीय सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे 3,843 उम्मीदवार

Edited By Updated: 08 Oct, 2021 01:55 PM

all india civil services preliminary examination in puducherry

पुडुचेरी में रविवार को होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में 3,843 उम्मीदवार शामिल होंगे। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी। इसके लिए पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे और अपराह्न...

नेशनल डेस्क: पुडुचेरी में रविवार को होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में 3,843 उम्मीदवार शामिल होंगे। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि परीक्षा 10 केंद्रों पर होगी। इसके लिए पूर्वाह्न 09:30 बजे से 11:30 बजे और अपराह्न 14:30 बजे से 16:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सरकार ने कई व्यवस्था की हैं। परीक्षा के दिन न्यू बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक सुबह 07:30 बजे से लेकर 09:20 बजे तक स्पेशल बसें चलायी जायेंगी।

परीक्षार्थियों की वापसी के लिए इस दिन अपराह्न 16:30 बजे से बसें उपलब्ध रहेंगी। सभी उम्मीदवारों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के परीक्षा केंद्र के भीतर घुसने नहीं दिया जाएगा हालांकि परीक्षा केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों द्वारा सत्यापन किये जाने के दौरान चेहरे पर से मास्क हटाना होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने साथ सैनेटाइजर लाना होगा और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!