मणिपुर: भारतीय सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में 2 उग्रवादी मारे गए, दो घायल

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 02:09 PM

manipur joint operation by the indian army and assam rifles

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के दो उग्रवादी मारे गए और दो अन्य उग्रवादी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफालः मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में भारतीय सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के दो उग्रवादी मारे गए और दो अन्य उग्रवादी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर 29 अगस्त की रात हेंगलेप उपमंडल के फाइबोंग गांव में अभियान शुरू किया था। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने यूकेएनए के एक शिविर पर नजर रखी और दो सितंबर को सुबह पांच बजे उसे रणनीतिक रूप से घेरना शुरू किया। उन्होंने बताया कि यूकेएनए के सदस्यों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे ''अंधाधुंध गोलीबारी'' शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने नियंत्रित तरीके से गोलीबारी की।

असम राइफल्स ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई है कि यूकेएनए के दो सदस्य मारे गए और दो घायल हुए हैं।'' यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी केंद्र, मणिपुर सरकार और कई कुकी एवं जोमी सशस्त्र संगठनों के बीच हुए अभियान निलंबन (एसओओ) समझौते का हस्ताक्षरकर्ता नहीं है। असम राइफल्स ने बताया कि बाद में शिविर की तलाशी के दौरान दो एमए राइफल, एक एके-56 राइफल, एक लाथोड गन, सात लाथोड ग्रेनेड, एके राइफल की 15 मैगजीन, एके-56 के 371 कारतूस, एमए राइफल के 601 कारतूस, 'सेल्फ-लोडिंग राइफल' (एसएलआर) के 172 कारतूस, 15 लड़ाकू वर्दियां और गोला-बारूद रखने की सात थैलियां बरामद की गईं। असम राइफल्स ने कहा कि आसपास के जंगलों में अभियान जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!