अमरनाथ यात्रा: पहले जत्थे का कश्मीर में स्वागत, उपराज्यपाल ने जम्मू से दिखाई हरी झंडी

Edited By Updated: 02 Jul, 2025 05:12 PM

amarnath yatra first group welcomed in kashmir

कश्मीर के कई स्थानों पर अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्थानीय अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बुधवार को घाटी में पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5,892 यात्रियों के पहले जत्थे को...

नेशनल डेस्क: कश्मीर के कई स्थानों पर अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्थानीय अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बुधवार को घाटी में पहुंचे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 5,892 यात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्रा आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में पहुंचने पर तीर्थयात्रियों के काफिले का कुलगाम, अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

PunjabKesari
तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में नवयुग सुरंग के माध्यम से घाटी पहुंचे, जहां उनका स्वागत दक्षिण कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक और कुलगाम के उपायुक्त ने किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रवींद्र रैना भी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने यात्रियों का माला, फूलों के गुलदस्ते, मिठाइयों और फूल बरसाकर स्वागत किया। काफिले अलग-अलग बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना हुए, जहां से वे बृहस्पतिवार तड़के 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे।

PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि आधार शिविरों की ओर जाते समय पहलगाम के नुनवान आधार शिविर और शहर के नौगाम इलाके में भी तीर्थयात्रियों का स्वागत किया गया। अमरनाथ मंदिर की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा बृहस्पतिवार को घाटी से अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग से शुरू होगी। यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!