अमृत महोत्सव:प्रकाश जावड़ेकर ने राजिन्द्रपुरा में प्रदर्शनी का किया उदघाटन

Edited By Updated: 13 Mar, 2021 05:42 PM

amrit mahotsav prakash javadekar inaugurated the exhibition

आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत आज राजिन्द्रपुरा (बगूना) में केन्द्रिय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ई-कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदर्शन का उदघाटन किया।

साम्बा : आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत आज राजिन्द्रपुरा (बगूना) में केन्द्रिय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ई-कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदर्शन का उदघाटन किया। भारत की आजादी के 75 साल, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद जावड़ेकर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बहुत सारे बलिदानों के बाद स्वतंत्रता हासिल की गई थी।  उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में पता चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य लोगों को जोडऩा और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम से अवगत कराना है। प्रदर्शनी के दौरान स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े चित्र व अन्य संस्मरण सांझा किए गए। स्कूली बच्चों ने भी इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!