Edited By Tanuja,Updated: 04 May, 2024 03:03 PM
मालदीव में गाद निकालने की प्रक्रिया के दौरान घायल 30 वर्षीय भारतीय कामगार की शुक्रवार को मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। समाचार...
माले: मालदीव में गाद निकालने की प्रक्रिया के दौरान घायल 30 वर्षीय भारतीय कामगार की शुक्रवार को मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। समाचार पोर्टल सन डॉट एमवी के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान भारतीय के तौर पर की है जो स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 10 बजकर करीब 30 मिनट पर हुलहुमाले लगून से गाद निकालने वाली मशीन से कार्य करने के दौरान घायल हो गया था।
समाचार पोर्टल ने पुलिस के हवाले से बताया कि घटना के बाद घायल युवक को हुलहुमाले अस्पताल ले जाया गया था जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान नहीं की है लेकिन बताया कि वह 30 साल का था और भारत का था। खबर के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह घटना सुरक्षा मानकों के ठीक से अनुपालन नहीं होने का संकेत करती है।