केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने दिया विवादास्‍पद बयान, राहुल गांधी को बताया मंदबुद्धि

Edited By Anil dev,Updated: 17 May, 2019 01:34 PM

anant hegde rahul gandhi anant hegde narendra modi

केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल हेगड़े ने शुक्रवार को उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक ट्वीट में उन्हें मंदबुद्धि कह दिया।

बेंगलुरू: केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल हेगड़े ने शुक्रवार को उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक ट्वीट में उन्हें मंदबुद्धि कह दिया। 

PunjabKesari

गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द मोदीलाई जुड़ गया है। कौशल विकास मंत्री हेगड़े ने अपने ट्वीट में कहा, ये मंदबुद्धि राहुल गांधी इस बात को साबित करने पर तुले हुए हैं कि उनके पास अपनी तरह का विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय मूर्खता कौशल है और अब यह सारी हदें पार कर गया है। उन्हें कोई नहीं रोक सकता.. अद्भुत...!


PunjabKesari

गांधी ने बुधवार को कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द शामिल किया है और उन्होंने इसका एक स्नैपशॉट भी जारी किया। इस फोटो में यह भी दिख रहा है कि मोदीलाई का क्या मतलब है और उसका वाक्य में कैसे प्रयोग करें। हालांकि आक्सफोर्ड विश्वकोश ने ऐसा कोई शब्द शामिल करने से इंकार किया है। उनके ट्विटर पर कहा गया है कि यह चित्र फर्जी है और ऐसा कोई शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल नहीं किया गया है। इस बीच हेगड़े के नाथूराम गोडसे के लिए एक विवादित टिप्पणी करने पर बाद में सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या को न्यायोचित ठहराने का कोई सवाल नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!