कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे को टिकट

Edited By Yaspal,Updated: 29 Mar, 2019 05:13 AM

another list released by congress ticket to jodhpur son of ashok gehlot

कांग्रेस ने गरुवार देर रात लोकसभा चुनाव के लिए 31 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने राजस्थान से 18, उत्तर प्रदेश से 6, गुजरात से 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस ने राजस्थान से जोधपुर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे को...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिसमें प्रमुख नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का है जिनको जोधपुर से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने बाड़मेर लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र को चुनावी मैदान में उतारा है।
 

उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है। राजस्थान में जोधपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है।
PunjabKesari
इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!