लालजीत भुल्लर ने मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का पोस्टर किया जारी

Edited By Updated: 29 Jan, 2023 08:12 PM

appeal to increase income by taking maximum benefit of schemes

पंजाब में मछली पालन के पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग परियोजनाओं संबंधी जानकारी देने वाला पोस्टर पंजाब के मछली पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जारी किया। पी.एम.एम.एस. योजना का पोस्टर जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मछली पालन के...

चंडीगढ़,(अश्वनी): पंजाब में मछली पालन के पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग परियोजनाओं संबंधी जानकारी देने वाला पोस्टर पंजाब के मछली पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने जारी किया। पी.एम.एम.एस. योजना का पोस्टर जारी करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मछली पालन के पेशे का तेजी से विकास करने के उद्देश्य से मान सरकार इस योजना को राज्य में प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि पी.एम.एम.एस. योजना में मछली पालन के लिए हर तरह के प्रोजैक्ट मौजूद हैं, जिनको अपनाने वाले लाभाॢथयों को 40 से 60 प्रतिशत सबसिडी दी जा रही है। इस योजना के अधीन राज्य में पहली बार मछली और उसके उत्पादों की ढुलाई के लिए 43 लाभाॢथयों को बाइक और ऑटो-रिक्शा खरीदने के लिए सबसिडी दी है। इस योजना की सहायता से 120 हैक्टेयर नया क्षेत्रफल झींगा पालन के अधीन लाया गया है, जिसके लिए 107 लाभाॢथयों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

 

 

 
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के अधीन राज्य में लघु मछली फीड मिलें स्थापित करवाई जा रही हैं। जिला जालंधर, पटियाला, एस.ए.एस. नगर, फरीदकोट और गुरदासपुर में प्राइवेट सैक्टर में कुल 5 लघु मछली फीड मिलों की स्थापना का काम जल्द पूरा हो जाएगा। इस योजना की सहायता से री-सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आर.ए.एस) और बायो-फ्लॉक कल्चर सिस्टम जैसी मछली पालन की नवीनतम तकनीकों का भी पंजाब में विकास किया जा रहा है, जिससे सीमित जगह और पानी का प्रयोग करके अधिक तादाद में मछली का उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 4 आर.ए.एस. इकाईयों की स्थापना करवाई जा चुकी है और 2 इकाईयों की स्थापना प्रगति अधीन है। इसके अलावा 5 बायो-फ्लॉक इकाईयों की स्थापना भी करवाई जा रही है।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन तकनीकों के प्रसार के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाएगी ताकि अधिक से अधिक युवाओं की ओर से इनको अपनाया जा सके। इस योजना के अधीन मछली पालन और इससे जुड़े पेशों के विकास की अपार संभावनाएं हैं।  

 

 


मंत्री लालजीत भुल्लर ने बताया कि मछली पालन के पेशे के तहत इस समय राज्य में 43,690 एकड़ क्षेत्रफल मछली पालन के अधीन है। राज्य में प्राकृतिक पानी, प्राइवेट और पंचायती छप्पड़ों में इस समय कुल 1,89,647 टन मछली का उत्पादन हो रहा है। मछली के पेशे को प्रोत्साहित करने के लिए 15 सरकारी मछली के पूंग फार्मों से मानक किस्म का मछली पूंग किसानों को रियायती दरों पर सप्लाई किया जा रहा है। मछली पूंग की पैदावार को बढ़ाने के लिए एक और नए सरकारी मछली पूंग फार्म की स्थापना गांव किल्यांवाली जिला फाजिल्का में निर्माणाधीन है, जो जल्द ही मुकम्मल हो जाएगा। इसके अलावा राज्य के खारे-पानी से प्रभावित जिलों में रोजगार के साधन विकसित करने के लिए सरकार द्वारा झींगा पालन को प्रफुल्लित किया जा रहा है।

 

 

 
पंजाब के किसानों और नौजवानों को मछली पालन का पेशा अपनाने की अपील करते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार इस योजना के अधीन मछली पालन के विकास के लिए अपेक्षित सहयोग देने के लिए वचनबद्ध है, इसलिए किसान और नौजवान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और अपनी आमदन बढ़ाएं। इस अवसर पर विभाग के कार्यकारी निदेशक बृज भूषण गोयल, सङ्क्षतद्र कौर और जसविंद्र सिंह (दोनों सहायक निदेशक) और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!