Apple iOS 17 की रिलीज डेट अनाउंस, इन फोन्स को मिलेगा लेटेस्ट OS का अपडेट

Edited By Pardeep,Updated: 13 Sep, 2023 06:36 AM

apple ios 17 release date announced these phones will get the latest os update

एप्पल ने Apple Event 2023 में iOS 17 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट अगले हफ्ते से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। इस ओएस में यूजर्स को नए-नए फीचर्स मिलेंगे, जो उन्हें बहुत काम आएंगे। इसके अलावा, टीवी, मैक और आईपैड यूजर्स के लिए...

नेशनल डेस्कः एप्पल ने Apple Event 2023 में iOS 17 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट अगले हफ्ते से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा। इस ओएस में यूजर्स को नए-नए फीचर्स मिलेंगे, जो उन्हें बहुत काम आएंगे। इसके अलावा, टीवी, मैक और आईपैड यूजर्स के लिए भी लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के अपडेट को रिलीज किया जाएगा। 


इस दिन iPhone यूजर्स को लेटेस्ट OS
एप्पल के मुताबिक, आईओएस 17 को 18 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए फ्री रोलआउट किया जाएगा। यानी कि यूजर्स इस तारीख से लेटेस्ट सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर पाएंगे। 
PunjabKesari
iOS 17 के फीचर्स
iOS 17 के आने से अब आईफोन यूजर्स कॉन्टैक्ट्स में फुल साइज फोटो लगा सकेंगे। इसमें यूजर्स मेमोजी का उपयोग भी कर पाएंगे और इसमें बदलाव करने की सुविधा मिलेगी। इसमें अपग्रेडेड वॉइसमेल भी मिलेगा, जिससे फायदा यह होगा कि जब भी कोई वॉइसमेल भेजेगा, तो वह मेल आपको आपकी स्क्रीन पर लॉक-स्क्रीन पर नजर आएगा। 
PunjabKesari
आईओएस 17 के तहत एप्पल मैप्स को डाउनलोड करने के साथ-साथ ऑफलाइन देख पाएंगे। इसमें फिल्टर भी मिलेगा। इसकी मदद से आप अपने आसपास की पार्किंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को आसानी से खोज सकेंगे। इसके अलावा, Health ऐप मूड ट्रैकर भी मिलेगा, जो आपकी हर गतिविधी को ट्रैक करके आपको आपके मूड के बारे में विस्तार से बताएगा। 

इन फोन्स को मिलेगा OS का अपडेट
-iPhone 14
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14 Pro 
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 13
- iPhone 13 mini
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 12 
- iPhone 12 mini
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 11
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone XS
- iPhone XS Max
- iPhone XR 
- iPhone SE (2nd gen or later)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!