'नसीरुद्दीन शाह को हुआ पाक से प्यार'

Edited By Updated: 30 Mar, 2015 10:05 PM

article

शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना ने 'सामना' में कहा, 'कहीं पाकिस्तान ने उन पर काला जादू तो नहीं कर दिया कि उन्हें पाकिस्तान से प्रेम हो गया है।'

मुंबई: शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर जमकर निशाना साधा। शिवसेना ने 'सामना' में कहा, 'कहीं पाकिस्तान ने उन पर काला जादू तो नहीं कर दिया कि उन्हें पाकिस्तान से प्रेम हो गया है।' बता दें कि नसीरुद्दीन शाह हाल ही में पाकिस्तान से अपनी किताब लॉन्च करके लौटे हैं। वहां से लौटने के बाद उन्होंने कहा था, 'पता नहीं क्यों भारतीयों में पाकिस्तानियों का लेकर इतना गुस्सा है।'

'सामना' में शिवसेना ने लिखा, 'नसीरुद्दीन शाह शहीदों के मां-बाप से जाकर पूछे कि पाकिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तानियों में इतना द्वेश क्यों है। हिंदुस्तान के मामले में जिनकी पूंछ हमेशा टेढ़ी रहती है उस पाकिस्तान से प्रेम किया भी जाए तो कैसे?' शिवसेना ने यहां तक कह डाला कि नसीरुद्दीन शाह की बातों से लगता है कि उनका दिमाग ठिकाने पर नहीं है।

'सामना' में कहा गया, 'पाकिस्तान की भूमि पर पैर रखते ही वह भ्रमित हो गए। हिंदुस्तानी लोगों को पाकिस्तान की यजमान मंडली अपनी बोल-बच्चनगीरी से वश में करती है और हमारे लोग वहां से यहां आते समय अपनी टोपी घुमाकर आत हैं। यही तो पाकिस्तान का कमाल है।' नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर नाराज शिवसेना ने कहा, 'उन्होंने इतने सालों में जो नाम कमाया है वो एक ही पल में गंवा दिया है। पाकिस्तान में काला जादू हुआ है उन पर, इससे पहले तो नसीरुद्दीन कभी ऐसे नहीं थे।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!