Edited By ,Updated: 01 Apr, 2015 04:34 AM
दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने वंसत विहार थाने में दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज करवाया है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने वंसत विहार थाने में दुष्कर्म का मुकद्दमा दर्ज करवाया है।
आरोप है कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया है। नई दिल्ली रेंज के एक थाने में तैनात महिला कांस्टेबल मुनिरका इलाके में रहती है। उसने वंसत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि प्रीति विहार थाने में तैनात सिपाही पुनीत शर्मा से वर्ष 2011 में मुजफ्फनगर में उसकी एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। जहां दोनों ने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिए थे। इसके बाद दिल्ली आने पर फोन पर बातचीत होने लगी। उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। पुनीत ने शादी का वायदा कर संबंध बना लिए। जब उसने शादी के लिए कहा तो इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने स्तर जांच शुरू कर दी है।