'राहुल गांधी कहीं विदेश से दुल्हनिया न ले आएं'

Edited By ,Updated: 11 Apr, 2015 01:45 PM

article

हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले राजधानी लखनऊ से लगे उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गायब होने पर तंज कसा है।

लखनऊ: हमेशा अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले राजधानी लखनऊ से लगे उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गायब होने पर तंज कसा है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से गायब राहुल गांधी कहीं विदेश से दुल्हन लेकर न लौटें। साक्षी महराज ने कहा कि राहुल लंबे समय से गायब है। वह विदेश में हैं, इसकी जानकारी मिली है। कहीं राहुल गांधी विदेश से दुल्हनिया लेकर न आ जाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जरुर विदेश से कुछ खास लाएंगे। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के फरवरी में पार्टी कार्यों से अवकाश पर जाने के बाद से इस बात को लेकर अटकलें लगती रही हैं कि वह कहां हैं और अब उनकी वापसी कब होगी। इसी बीच कांग्रेस ने इसी सप्ताह आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि राहुल गांधी 18 अप्रैल को यहां रामलीला मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित किसान खेत मजदूर रैली को संबोधित करेंगे। लेकिन वह कहां हैं और यहां किस दिन लौटेंगे। इस पर पार्टी नेता कुछ कहने को तैयार नहीं है।  चर्चा है कि  गांधी 14 अप्रैल से पहले ही यहां लौट आयेंगे।

कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के 125 वे जयंती वर्ष पर साल भर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है और इनकी शुरूआत 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मऊ से की जायेगी जिसमें गांधी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष भर समारोह आयोजित करने के लिए पहले ही पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांघी के नेतृत्व में एक समन्वय समिति गठित की जा चुकी है जिसमें गांधी सह अध्यक्ष हैं। 

Related Story

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!