Edited By ,Updated: 28 May, 2015 02:59 PM
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के एक गांव में रहने वाले अमरीक सिंह ने गजब की प्रतिभा दिखाते हुए रिमोट से चलने वाले जेसीबी और ट्रैक्टर बनाए हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के एक गांव में रहने वाले अमरीक सिंह ने गजब की प्रतिभा दिखाते हुए रिमोट से चलने वाले जेसीबी और ट्रैक्टर बनाए हैं। घर की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमरीक सिंह ने मिट्टी के बर्तन और पेंटिंग बनाकर बेचने का काम शुरू किया था, धीरे धीरे उसका लगाव बढ़ता चला गया और उसने रिमोट से चलने वाले अविष्कार कर डाले।
अमरीक ने अपना ये हुनर सहारनपुर एक प्रदर्शनी में दिखाया जहां सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी मौजूद थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने अमरीक को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।