शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म

Edited By ,Updated: 11 Jul, 2015 10:57 PM

article

नरवाना पुलिस ने शहर की एक महिला की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म करने ...

जींद : नरवाना पुलिस ने शहर की एक महिला की शिकायत पर दो व्यक्तियों के खिलाफ कथित रूप से दुष्कर्म करने और जान से मारने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के एक वार्ड की महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू कार्य करती है और उसके पति की लगभग एक साल पहले मौत हो चुकी है। उसके घर पर कुरुक्षेत्र के गांव खिदरपुरा निवासी नरेश का आना-जाना था।
 
उसने बताया कि नरेश तांत्रिक विद्या जानता है, उसका पति बीमार रहता था और उसने नरेश को गत जून, 2014 में दवाई दिलवाने घर बुलाया था, जिसके बाद उसका घर पर आना-जाना हो गया। नरेश ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए और घर के लेन-देन का कार्य करने लगा। शादी के लिए कहा तो वह टाल-मटोल करता रहा। 
 
प्रवक्ता ने बताया कि नरेश अपने दोस्त कर्मचन्द को घर लाया और उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने होंगे, अगर उसने एेसा नहीं किया तो वह उससे शादी नहीं करेगा। बाद में नरेश ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!