याकूब की फैमिली: भाई से लेकर भाभी तक है जेल में, पत्नी भी जमानत पर रिहा

Edited By ,Updated: 30 Jul, 2015 10:39 AM

article

1993 मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन को आज नागपुर के सेंट्रल जेल में सुबह 6: 30 बजे फांसी दे दी गई है। बता दें कि मुंबई बम कांड में दोषी ठहराए गए लोगों में चार सदस्य याकूब मेमन के ही परिवार के थे।

मुंबई: 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन को आज नागपुर के सेंट्रल जेल में सुबह 6: 30 बजे फांसी दे दी गई है। बता दें कि मुंबई बम कांड में दोषी ठहराए गए लोगों में चार सदस्य याकूब मेमन के ही परिवार के थे।

याकूब ने ही सभी सदस्यों को आरोपी बनाया  था, जिनमें से याकूब का भाई सुलेमान मेमन को हाल ही में सबूत के आभाव में जमानत मिली है, वहीं याकूब के सगे भाई एसा और युसूफ औरंगाबाद जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं, जबकि टाइगर और अयूब मेमन फरार हैं। याकूब की भाभी रुबीना (सुलेमान की पत्नी) पुणे जेल में बंद हैं। वहीं पत्नी रुबीना सबूत के अभाव में जमानत पा चुकी हैं।

वहीं याकूब की पत्‍नी राहीन को भी मुंबई ब्लास्ट का सह आरोपी बनाया गया था। दुबई से लौटने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लंबे समय तक वह जेल बंद रही। राहीन पर आरोप था कि उसने पति को इस आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब वह प्रेगनेंट थी।

जेल में ही उसने बेटी जुबैदा को जन्म दिया। लंबे समय तक उसे बेटी के साथ जेल में ही रहना पड़ा। उसके खिलाफ भी पुलिस को किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला और उसे 2006 में जमानत दे दी गई। धमाकों से दो दिन पहले राहिन भी मेमन परिवार के साथ दुबई के रास्ते पाकिस्तान भाग गई थी। अब वह अपने पति को बेकसूर बता रही थी। उसकी बेटी जुबैदा भी अपने पिता को बेकसूर बता रही थी। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!