Nathe Khan: मैडम के साथ Bedroom में मजे लेते पकड़े गए नेताजी, Video Viral हुआ तो बताया पत्नी

Edited By Updated: 13 Sep, 2024 05:37 PM

nathe khan president of bjp minority morcha udaipur dehat rajasthan

राजस्थान के उदयपुर देहात में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां को एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पद से हटा दिया गया है। इस वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। दूसरी ओर, नत्थे खां ने दावा किया है कि वीडियो में...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के उदयपुर देहात में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां को एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पद से हटा दिया गया है। इस वीडियो के वायरल होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। दूसरी ओर, नत्थे खां ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रही महिला उनकी पत्नी हैं और यह उनका व्यक्तिगत मामला है।

यह वीडियो 9 सितंबर की रात को कुराबड़ बंबोरा क्षेत्र के एक वॉट्सएप ग्रुप में नत्थे खां के मोबाइल नंबर से साझा किया गया था। ग्रुप में जुड़े सदस्यों ने तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक वीडियो कई लोगों द्वारा डाउनलोड और साझा किया जा चुका था। वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर नत्थे खां ने एक बयान जारी कर सफाई दी और कहा कि यह वीडियो उनके व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा है, जिसमें उनकी पत्नी के साथ उनका संवाद हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने और उनके राजनीतिक करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए यह वीडियो वायरल किया गया है। नत्थे खां ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

गौरतलब है कि नत्थे खां भाजपा में एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं और बीते 10 वर्षों में लगातार तीसरी बार उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके परिवार का भी राजनीतिक दबदबा रहा है, और उनकी बहू आसमां खान साल 2015 में भाजपा के टिकट पर कुराबड़ से पंचायत समिति की सदस्य और बाद में ग्राम प्रधान भी बनी थीं। हालांकि, इस विवाद के बाद भाजपा ने नत्थे खां को उनके पद से हटा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!