Edited By ,Updated: 29 Aug, 2015 07:01 PM
रक्षा बंधन के मौके पर मेट्रो रेल सेवा का बहनों ने भाइयों के घर पहुंचने के लिए खूब फायदा उठाया। इस त्योहार की पूर्व संध्या...
नई दिल्ली: रक्षा बंधन के मौके पर मेट्रो रेल सेवा का बहनों ने भाइयों के घर पहुंचने के लिए खूब फायदा उठाया। इस त्योहार की पूर्व संध्या पर मेट्रो रेल से 31 लाख 75 लाख रिकॉर्ड सवारियों ने यात्रा की।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कल मेट्रो में खासी भीड़ रही, यहां तक कि अंतिम दौरों के दौरान भी मेट्रो में सवारियों की भारी भीड़ रही। दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के प्रवक्ता ने आज बताया, ‘‘रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर कल मेट्रो से यात्रा करने वाले सवारियों की संख्या 31 लाख 75 हजार रही, जो अब तक का एक रिकार्ड है।’’ मेट्रो ने त्योहार के मौके पर भीड़ का अनुमान लगाते हुए रोजाना की तुलना में 28 और 29 अगस्त को 210 अतिरिक्त फेरे लगाने की व्यवस्था की थी।
पिछले साल रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 25 लाख 50 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। राखी के दिन रविवार होने के बावजूद 21 लाख 80 हजार सवारियों ने यात्रा की थी जबकि रविवार के दिन औसतन 18 लाख 10 हजार सवारियां मेट्रो रेल सेवा का इस्तेमाल करती हैं।