Edited By ,Updated: 13 Feb, 2016 02:13 PM
राजनीति सियासत में अपनी पैठ बना चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने प्यार का इजहार करने में महीनों लग गए थे। वेलेन्टाइन वीक पर आईए जानते है सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की लव स्टोरी।
नई दिल्ली: राजनीति सियासत में अपनी पैठ बना चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने प्यार का इजहार करने में महीनों लग गए थे। वेलेन्टाइन वीक पर आईए जानते है सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी की लव स्टोरी।
हरियाणा के हिसार में पैदा हुए केजरीवाल की लव स्टोरी की शुरुआत आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी। जब केजरीवाल ट्रेनिंग के लिए पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात सुनीता से हुई, वो भी ट्रेनिंग के लिए आया करती थीं।
ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। अरविंद और सुनीता नागपुर एकेडमी में रोज घंटों साथ रहते थे। इसके बावजूद अरविंद की सुनीता को प्रपोज करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। एक दिन ट्रेनिंग एकेडमी के गार्डन में दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज कर दिया और एक साथ जिंदगी बिताने के फैसला कर लिया।
सुनीता दिल्ली की रहने वाली हैं, तो अरविंद (हिसार) हरियाणा से हैं। एक जाति के होने के कारण दोनों की फैमिली को इस रिलेशन ने कोई दिक्कत नहीं हुई। अगस्त में सगाई के बाद नवंबर 1994 में उन्होंने शादी कर ली। 1995 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों दिल्ली आ गए और यहीं सेटल हो गए।