इंडिया टुडे-कार्वी का सर्वे: कांग्रेस बनी रहेगी सबसे बड़ी पार्टी

Edited By Anil dev,Updated: 14 Apr, 2018 11:12 AM

assembly elections congress bjp siddaramaiah

अगले महीने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। इंडिया टुडे-कार्वी की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार कांग्रेस को इस चुनाव में 90 से 101 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि सत्ता में वापसी के...

नई दिल्ली: अगले महीने कर्नाटक में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। इंडिया टुडे-कार्वी की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार कांग्रेस को इस चुनाव में 90 से 101 सीटों पर जीत मिल सकती है जबकि सत्ता में वापसी के लिए जी-जान से जुटी भाजपा को 78 से 86 सीटें मिल सकती हैं। कर्नाटक के कुछ इलाकों में जद(एस) का प्रभाव है। वह भी 34 से 43 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। ऐसे में चुनाव के बाद जद(एस) की सरकार बनाने में भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। 
PunjabKesari
भाजपा को 35 फीसदी वोट मिलने की संभावना
रिपोर्ट के अनुसार सबसे दिलचस्प बात यह है कि सीटों के मामले में आंकड़े चाहे जो हों लेकिन कांग्रेस व भाजपा को मिलने वाले वोटों के औसत में सिर्फ दो फीसदी का अंतर है। कांग्रेस को 37 फीसदी तो भाजपा को 35 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।  उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा की कुल 224 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। वर्ष 2013 में हुए चुनाव में कांग्रेस को 122, भाजपा को 40, जद(एस) को 40 तथा 22 सीटें अन्य को मिली थीं। 
PunjabKesari
26 फीसदी लोगों ने येदियुरप्पा बताया पहली पंसद
सर्वे में 33 फीसदी लोगों ने सिद्धरमैया को तो 26 फीसदी लोगों ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया। जद(एस) के नेता एचडी कुमार स्वामी को 21 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। इस चुनाव में कावेरी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कर्नाटक के लिए अलग झंडा का प्रस्ताव, लिंगायतों को अलग धर्म  जैसे मुद्दे कांग्रेस को चुनावी मैदान में फायदा पहुंचाते दिख रहे हैं। कर्नाटक में किसी दल को बहुमत के आसार नहीं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!