शिवसेना UBT नेता की गोली मारकर ह/त्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 07:03 PM

attack on shiv sena ubt leader two accused arrested

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां घोड़बंदर रोड के पास मंगलवार रात शिवसेना (उबाठा) के विभाग प्रमुख पर जानलेवा हमला किये जाने के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि आसपास की सड़कों और प्रमुख मार्गों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों के भागने के मार्ग का पता चले और बाकी संदिग्धों के बारे में सुराग मिले। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे कपूरबावड़ी थाना क्षेत्र में नकाबपोश हमलावरों ने पूर्णेकर पर गोलियां चलायीं और फिर वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से घायल पूर्णेकर को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आपातकालीन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों में व्यापक चिंता व्याप्त हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस प्रशासन राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तथा व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहा है।

इस बीच, पूर्णेकर के परिजनों ने दावा किया कि हमले की साजिश में शामिल लोगों में एक पूर्व महापौर का पति भी शामिल है। पुलिस ने उस इलाके में बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है, जहां पूर्णेकर रहते थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!