परिसीमन BJP की साजिश, उसके समर्थक 21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दार होंगे: संजय राउत

Edited By Updated: 27 Nov, 2026 01:14 PM

delimitation is a bjp conspiracy sanjay raut

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि परिसीमन विधेयक देश के लोगों से उनकी शक्ति छीनने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है और इसका समर्थन करने वालों को 21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दारों के रूप में याद किया...

मुंबईः शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि परिसीमन विधेयक देश के लोगों से उनकी शक्ति छीनने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश है और इसका समर्थन करने वालों को 21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दारों के रूप में याद किया जाएगा।

राउत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे अब जीवित नहीं हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार अस्वस्थ हैं तथा लड़ने या निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अन्यथा, इस तरह के ''भ्रष्ट'' तरीके से संसद के सामने ''राष्ट्रविरोधी'' परिसीमन विधेयक नहीं लाया गया होता। राउत ने कहा, ''परिसीमन देश के लोगों से उनकी शक्ति छीनने की भाजपा की साजिश है। इसका समर्थन करने वाला कोई भी व्यक्ति देश के लोगों के साथ विश्वासघात कर रहा है... उन्हें 21वीं सदी के सबसे बड़े गद्दारों के रूप में जाना जाएगा।''

उन्होंने कहा कि हर देशभक्त और लोकतांत्रिक पार्टी को संसद में परिसीमन विधेयक खारिज कर देना चाहिए। राउत ने पोस्ट में शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कहा, ''इतिहास गद्दारों के नाम हमेशा याद रखता है, लेकिन उनके विश्वासघात को सही ठहराने के लिए दिए गए तर्क समय के साथ मिट जाते हैं।''

आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से बुलाया गया है। इस बीच, ऐसे संकेत मिले हैं कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने को परिसीमन से जोड़ने वाले संवैधानिक संशोधन विधेयक को फिर से संसद में पेश कर सकती है। सरकार द्वारा बृहस्पतिवार को विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव रखे जाने के कुछ घंटे बाद लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर के लिए फिर से निर्धारित की गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन के अलग-अलग निर्देशों के बाद दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाई गई। यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री मोदी के बृहस्पतिवार को दिए गए उस बयान के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को न्याय मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

उन्होंने अप्रैल में संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के पारित न हो पाने के लिए ''एक विपक्षी दल'' को जिम्मेदार ठहराया था। इस विधेयक में विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!