महंगे हो सकते हैं बैंक लोन, RBI करेगा मौद्रिक नीति का ऐलान (पढ़ें 5 अक्तूबर की खास खबरें)

Edited By Pardeep,Updated: 05 Oct, 2018 05:39 AM

bank loan can be expensive rbi will announce monetary policy

रिज़र्व बैंक अॉफ इंडिया (आर.बी.आई.) द्वारा आज मुद्रा नीति पर कई फ़ैसले लिए जा सकते हैं। इससे सम्बन्धित आज आर.बी.आई. गवर्नर प्रैस कान्फ़्रेंस करेंगे। संभावना है कि नई मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता ...

नई दिल्ली/जालंधर(वेब डेस्क): रिजर्व बैंक अॉफ इंडिया (आर.बी.आई.) द्वारा आज मौद्रिक नीति पर कई फैसले लिए जा सकते हैं। इससे सम्बन्धित आज आर.बी.आई. गवर्नर प्रैस कान्फ़्रेंस करेंगे। संभावना है कि नई मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है।

इसके अलावा अाइए आपको बताते हैं राज्य और राष्ट्र से सम्बन्धित 5 अक्तूबर की खास खबरें

राष्ट्रीय- 
PunjabKesari
अाज से शुरू होगा 'मिशन गंगे' अभियान
अाज गंगा नदी की सफ़ाई को लेकर 'मिशन गंगे' अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में किया जाएगा। इसका ऐलान पीएम मोदी ने किया है। 

मोदी और पुतिन कर सकते हैं समझौता 
PunjabKesari
रूसी रक्षा कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी चेतावनी के बावजूद आज भारत रूस के साथ रक्षा प्रणाली पर समझौता कर सकता है। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति अपने 2 दिनों के भारत दौरे पर हैं और आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। 

राहुल करेंगे पुतिन के साथ बैठक 
PunjabKesari
कांंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक करेंगे। वैसे तो 5 अक्तूबर से राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर थे परन्तु पुतिन के साथ मुलाकात के लिए समय मिलने के बाद उन्होंने यह प्रोगाम बदल लिया अौर अब राहुल मध्य प्रदेश का दौरा 6 अक्तूबर से शुरू करेंगे। 

आज भिलाई आएंगे अमित शाह 
PunjabKesari
भारती जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज दुर्ग आ रहे हैं। इस दौरान वह भिलाई में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।

सीएम योगी आज करेंगे गंगा सफाई की समीक्षा 
PunjabKesari
इलाहाबाद में कुंभ मेले को लेकर सीएम योगी आदित्यानाथ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुंभ के इस आयोजन के लेकर सीएम ने ऐलान किया था कि गंगा में जाने वाले नालों और औद्योगिक कचरे को रोका जाएगा। 

राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप की बैठक अाज 
PunjabKesari
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अायोध्या में श्री राम जन्म भूमि में विशाल राम मंदिर की निर्माण में हो रही देरी पर विचार करने के लिए आज उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक दिल्ली में बुलाई है।

पंजाब- 
गैंगस्टरों की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे DGP और DGP STF
PunjabKesari

माझा में तेजी से बड़ रहे अपराधिक ग्राफ व गैंगस्टरों की गतिविधियों की पूरी समीक्षा के लिए आज डी.जी.पी. पंजाब सुरेश अरोड़ा व डी.जी.पी. एस.टी.एफ. मोहम्मद मुस्तफा अमृतसर आएंगे। 

यौन उत्पीड़न केस में ए. आई. जी. क्राइम की जमानत पर सुनवाई 
PunjabKesari
लॉ की छात्रा को सेक्सुअल हरासमेंट करने के मामले में नामजद एआईजी क्राइम रणधीर सिंह उप्पल की तरफ से अदालत में दर्ज की गई अपनी आगामी जमानत मांग पर आज सुनवाई होगी।

खेल
प्रो कबड्डी लीग 2018: तमिल थालीवस बनाम तेलुगु टाइटन्स और यू मुम्बा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स 
क्रिकेट: भारत बनाम वैस्टइंडीज (पहला टैस्ट, दूसरा दिन) 
फुटबॉल: लेस हर्बीयर्स बनाम चंबली (फ्रैंच कप 2018) 
फुटबॉल: केरल बनाम मुम्बई (इंडियन सुपर लीग )

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!