Edited By Sahil Kumar,Updated: 20 Nov, 2026 05:45 PM

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान बीच-बचाव कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता चंदन मंडल की एक युवक ने कथित तौर पर पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मालदाः पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान बीच-बचाव कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता चंदन मंडल की एक युवक ने कथित तौर पर पिटाई कर दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह घटना बृहस्पतिवार रात चांदपाड़ा इलाके में हुई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष और कार्तिक पूजा समिति के सचिव चंदन मंडल मेला परिसर में बिजली गुल होने को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच हो रही झड़प को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 45 वर्षीय नेता को एक युवक ने कथित तौर पर मुक्का मारा और जमीन पर धक्का दे दिया। उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।