भूपेन बोरा असम कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए

Edited By Yaspal,Updated: 24 Jul, 2021 09:22 PM

bhupen bora appointed as the president of assam congress

कांग्रेस ने शनिवार को भूपेन बोरा को अपनी असम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शनिवार को भूपेन बोरा को अपनी असम इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही राणा गोस्वामी, कर्मालाख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिदकर को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

भूपेन बोरा ने रिपुन बोरा का स्थान लिया है। कुछ महीने पहले हुए असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया गया है। भूपेन बोरा और गोस्वामी इससे पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव की भूमिका निभा रहे थे। उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!