कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, बाद में होगा कैबिनेट विस्तार

Edited By Updated: 12 Sep, 2021 08:34 PM

bhupendra patel will take oath as chief minister tomorrow

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कल राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पटेल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि पटेल कल...

नेशनल डेस्कः गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल कल राज्य के 17 वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पटेल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि पटेल कल अकेले ही शपथ लेंगे। पार्टी संगठन के साथ चर्चा के बाद उसके अगले एक-दो दिन में मंत्रियों के नामों की घोषणा होगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अभी उपमुख्यमंत्री पद के लिए कोई चर्चा नहीं हुई है।

इससे पहले पटेल ने मुख्यमंत्री पद का दायित्व देने और उन पर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी तथा आनंदीबेन पटेल के प्रति भी आभार जताया। पटेल ने कहा कि उन पर जताए गए विश्वास को बनाए रखते हुए वह विकास के बाक़ी काम आगे बढ़ायेंगे। और इस के लिए संगठन को साथ लेकर चलेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में पहले से कुछ अंदेशा था, पटेल ने कहा कि पहले से बताना भाजपा की पद्धति नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावलक्षी काम करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि इसके कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रह कर काम करते रहे हैं और रहेंगे। वह आज शाम राजभवन जाकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिल सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल शपथ ग्रहण करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!