Edited By Ramkesh,Updated: 19 Sep, 2026 07:12 PM

RSS से जुड़ी ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के हाई-प्रोफाइल चुनाव में सेंट्रल पैनल के चार में से तीन पद जीते, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन - जिन्हें NSUI का टिकट नहीं मिला था उन्होंने ने उपाध्यक्ष के पद पर शानदार जीत...
नई दिल्ली: RSS से जुड़ी ABVP ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के हाई-प्रोफाइल चुनाव में सेंट्रल पैनल के चार में से तीन पद जीते, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन - जिन्हें NSUI का टिकट नहीं मिला था उन्होंने ने उपाध्यक्ष के पद पर शानदार जीत दर्ज की है। कांग्रेस की नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ़ इंडिया (NSUI) को कोई सीट नहीं मिली, हालांकि उसके उम्मीदवार अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद बहुत कम अंतर से हारे। NSUI के प्रदर्शन पर उसके बागी उम्मीदवार दीपांशु शोकीन का भी असर पड़ा, जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और 13,700 से ज़्यादा वोटों के बड़े अंतर से उपाध्यक्ष का पद हासिल किया। NSUI सेंट्रल पैनल के चार में से कोई भी पद नहीं जीत पाई, जबकि ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद जीते।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार जीत दर्ज की और उसके उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष का पद हासिल किया। यह जीत ऐसे समय में मिली जब हाल के महीनों में जंतर-मंतर पर Gen Z के विरोध-प्रदर्शन और सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना (जिसमें DU के पांच छात्रों की मौत हो गई थी) को लेकर युवाओं में काफी हलचल थी। अध्यक्ष पद की दौड़ में डबास को 24,576 वोट मिले और उन्होंने NSUI के विजय शंकर मीणा को 2,053 वोटों के अंतर से हराया।
निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने 30,615 वोटों के साथ उपाध्यक्ष का पद जीता।

आप को बता दें कि अ NSUI का टिकट न मिलने के बाद भी वे विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद के लिए, ABVP के उम्मीदवार को 16,615 वोट मिले, जबकि समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार को 15,778 वोट मिले। सचिव पद की दौड़ में, ABVP उम्मीदवार को 21,650 वोट मिले, जबकि NSUI उम्मीदवार को 14,869 वोट मिले। ABVP ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी के पद फिर से हासिल कर लिए, जो उसने 2025 में भी जीते थे। NSUI, जिसने पिछले साल वाइस प्रेसिडेंट का पद जीता था, इस बार एक भी पद नहीं जीत पाई।

शौकीन और विशेष यादव समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने ज़बरदस्त टक्कर दी। उन्होंने ABVP और NSUI, दोनों के काफ़ी वोट काटकर नतीजों पर असर डाला। शौकीन ने ABVP के इशू मौर्य और NSUI के वीर छत्रथ, दोनों को बड़े अंतर से हराया, वहीं समाजवादी छात्र सभा (SCS) के यादव को जॉइंट सेक्रेटरी पद के मुक़ाबले में 15,778 वोट मिले। ABVP के लक्ष्य राज सिंह ने 16,615 वोट पाकर जॉइंट सेक्रेटरी का पद जीता, जबकि NSUI उम्मीदवार गोपाल चौधरी को 15,206 वोट मिले और वे मुक़ाबले में तीसरे स्थान पर रहे।