'मैं नहीं बनाउंगी नाश्ता', सुनते ही ठनक गया हैवान पति का माथा, फिर 8 महीनें की प्रेग्नेंट पत्नी को...

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 11:33 AM

bijnor husband strangles pregnant wife after she refuses to make breakfast

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सीमला खुर्द गांव (नई बस्ती) में 19 जून की सुबह नाश्ता बनाने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ घरेलू विवाद कुछ ही मिनटों में एक खौफनाक...

Bijnor Meenakshi Murder Case : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सीमला खुर्द गांव (नई बस्ती) में 19 जून की सुबह नाश्ता बनाने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ घरेलू विवाद कुछ ही मिनटों में एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गया। एक सनकी पति ने गुस्से में आकर अपनी 8 महीने की गर्भवती पत्नी की मुंह और गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल एक महिला की जान ली बल्कि उसके गर्भ में पल रहे एक अजन्मे बच्चे की दुनिया भी उजाड़ दी।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाया। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल पक्ष और पति द्वारा इसे एक सामान्य मौत या बीमारी का रूप देने की कोशिश की गई थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जब पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो देर रात आई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि महिला की मौत दम घुटने और सांस रुकने की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इसे हत्या के मामले में तब्दील कर दिया।

यह भी पढ़ें: Kochi Shipyard Fire: कोच्चि के मालवाहक जहाज 'एमवी विशालाक्षी' में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

मृतका की पहचान 

मृतका की पहचान 28 वर्षीय मीनाक्षी के रूप में हुई है जो शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान निवासी हरिओम की बेटी थी। मीनाक्षी की शादी साल 2022 में सीमला खुर्द निवासी मुकेश सैनी से हुई थी। घटना की भनक लगते ही मीनाक्षी के मायके वाले गांव पहुंचे और वहां भारी हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मुकेश और उसके घरवाले दहेज की मांग को लेकर मीनाक्षी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: देरी से ही सही, पर आ गया मानसून: मुंबई के कई इलाकों में सुबह गरज-चमक के साथ भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी

नाश्ता बनाने से किया था मना 

इस पूरे सनसनीखेज मामले को लेकर जब मंडावर थाने के एसएचओ (SHO) संजय तोमर से बात की गई तो उन्होंने घटना की पूरी कड़ियों का खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पति मुकेश सैनी को शुक्रवार सुबह किसी काम से बाहर जाना था। उसने मीनाक्षी से सुबह का नाश्ता बनाने को कहा। मीनाक्षी की तबीयत ठीक नहीं थी या किसी अन्य कारण से उसने नाश्ता बनाने से मना कर दिया। इस बात पर मुकेश अपना आपा खो बैठा। दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में मुकेश ने मीनाक्षी का मुंह और गला इतनी जोर से दबाया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की बेटी बनेगी इस राजनीतिक घराने की बहू, इंटरनेट पर तस्वीरें आते ही मची खलबली, जानें क्या गूंजेगी शहनाई?

आरोपी भेजा गया जेल

वहीं मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति मुकेश सैनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!