Kochi Shipyard Fire: कोच्चि के मालवाहक जहाज 'एमवी विशालाक्षी' में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 10:14 AM

massive fire breaks out on kochi cargo ship mv vishalakshi

केरल के कोच्चि में आज तड़के एक निजी शिपयार्ड में मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए खड़े एक बड़े मालवाहक बार्ज (जहाज) में भीषण आग लग गई। यह हादसा वायपिन स्थित Sea Blue Shipyard में हुआ। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए स्थानीय दमकल कर्मियों के...

Kochi Shipyard Fire : केरल के कोच्चि में आज तड़के एक निजी शिपयार्ड में मरम्मत (रिपेयरिंग) के लिए खड़े एक बड़े मालवाहक बार्ज (जहाज) में भीषण आग लग गई। यह हादसा वायपिन स्थित Sea Blue Shipyard में हुआ। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने के लिए स्थानीय दमकल कर्मियों के साथ-साथ कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) की विशेष अग्निशमन टीम को भी मैदान में उतरना पड़ा। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अग्निशमन और बचाव सेवा के अधिकारियों के मुताबिक यह आग मालवाहक बार्ज 'एमवी विशालाक्षी' के डेक पर तड़के करीब तीन बजे लगी। अधिकारियों ने बताया कि वायपिन के 'सी ब्लू शिपयार्ड' में इस जहाज की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था तभी शिपयार्ड के कर्मचारियों ने आग देखी और उसे बुझाने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: Gas Plant Blast: कतर के प्रमुख गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में भीषण विस्फोट, 54 लोग घायल और 18 लापता

हालांकि उनकी कोशिश नाकाफी रही। इसके बाद अग्निशमन और बचाव सेवा को सूचित किया गया और मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां रवाना की गईं। अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन प्रयासों के बावजूद यह आग कई घंटों तक धधकती रही जिसके कारण अधिकारियों को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) की अग्निशमन टीम से मदद लेनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान की बेटी बनेगी इस राजनीतिक घराने की बहू, इंटरनेट पर तस्वीरें आते ही मची खलबली, जानें क्या गूंजेगी शहनाई?

यह टीम एक अन्य जहाज पर सवार होकर घटनास्थल पर पहुंची और आग पर नियंत्रण करने के अभियान में शामिल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई हालांकि डेक के कुछ हिस्सों से अब भी धुआं निकल रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद विशेषज्ञ जहाज की जांच करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!