Edited By ,Updated: 15 Apr, 2016 12:24 PM
राजस्थान की लाडपुरा सीट से बीजेपी विधायक भवानी सिंह राजावत का एक बार फिर विवादित बयान आया है। उन्होंने कहा है कि संविधान बनाने में चूक हुई है।
जयपुर: राजस्थान की लाडपुरा सीट से बीजेपी विधायक भवानी सिंह राजावत का एक बार फिर विवादित बयान आया है। उन्होंने कहा है कि संविधान बनाने में चूक हुई है। विधायक के अनुसार बहुत पहले ही भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था।
ये पहला मौका नहीं है, जब भवानी सिंह ने कोई विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं। इन्होंने ही कहा था कि हेलमेट मूर्ख लोग पहनते हैं और हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही निकाय चुनाव के दौरान इस विधायक का ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था।