मिशन 2019: राम मंदिर, 35A से लेकर किसानों को पेंशन, BJP के संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें

Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Apr, 2019 03:14 PM

bjp released its manifesto

भाजपा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है। भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों, व्यापारियों स्वास्थ्य, शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा को अहमियत देते हुए कई घोषणाएं की।

नई दिल्ली: भाजपा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है। भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों, व्यापारियों स्वास्थ्य, शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा को अहमियत देते हुए कई घोषणाएं की। साथ राम मंदिर और जम्मू-कश्मीर में धारा 35-ए को भी अपने संकल्प पत्र में जगह देते हुए कई बड़े वादे किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा ने फिर से सत्ता में आने पर किसान की दशा सुधारने के लिए कई कदम उठाने का भी वादा किया। 

संकल्प पत्र की 10 बड़ी बातें

  • भाजपा ने किसानों को सालाना आय सहायता के लिए 6,000 रुपए और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लघु और सीमांत किसानों को पेंशन देने का वादा किया है। किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख तक लोन पर पांच साल तक कोई ब्याज नहीं। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा दोहराया और कहा इस दिशा में मोदी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।
  • छोटे व्यापारियों को 60 साल की अधिक उम्र होने पर पेंशन की सुविधा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग गठित किया जाएगा।
  • राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्ध है और आतंकवाद पर ‘जीरो टालरेंश’ की उसकी नीति जारी रहेगी। पार्टी ने सामान नागरिक संहिता की प्रतिब्धता भी व्यक्त की है। सीमा पर अवैध घुसपैठ को रोकने तथा नागरिकता संशोधन विधेयक को संसद के दोनों सदनों में पारित कराने का वादा किया है।
  • आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए संग्रहालय बनाने, महिलाओं की सुरक्षा और तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कानून बनाने तथा वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण का वादा किया है।
  • 5 साल में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या घटाकर आबादी के 10 प्रतिशत से कम पर लाने का वायदा किया है। अगले पांच साल में बुनियादी ढांचे पर 100 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएगे।’’ खाद्य सुरक्षा के तहत 80 करोड़ लोगों को गेंहू, चावल, मोटा अनाज दे रहे हैं। इसके साथ अब चीनी को भी जोड़ा जाएगा, जिसके तहत 80 करोड़ लोगों को 13 रुपए किलो प्रति माह दी जाएगी।
    PunjabKesari
     
  • जम्मू-कश्मीर से धारा 35-ए हटाने की कोशिश। धारा 35 ए जम्मू-कश्मीर के गैर स्थाई निवासियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण और राज्य के विकास में भी बाधा है। इसके साथ ही इसमें धारा 370 पर भी संकल्प है।
  • राम मंदिर का निर्माण कराने की हरसंभव कोशिश करेंगे। राम मंदिर पर सभी संभावनाएं तलाश करेंगे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंदिर निर्माण की कोशिश होगी।
  • 5 किलोमीटर के दायरे में बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मेडिकल सुविधा और शिक्षा का विस्तार करने के लिए देश में 75 नए मेडिकल कालेज स्थापित करने का संकल्प।
  • अगले पांच साल के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर 25 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का वादा किया। प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान। अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को एलपीजी गैस सिलिंडर का संकल्प।
  • सैन्य बलों को आधुनिक उपकरण मुहैया करा कर उनकी हमला करने की क्षमता को और मजबूत किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद नहीं रहे। गडकरी ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में पहले चरण में ही मतदान हो रहे हैं और प्रचार के आखिरी दो दिन रहने के कारण वे उपस्थित नहीं होंगे।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में पार्टी ने संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) समिति बनाई थी। इसके तहत देशभर में करीब 7500 सुझाव पेटियों, 300 रथों एवं इलेक्ट्रानिक माध्यमों से सुझाव प्राप्त किए गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!