आज असम जाएगा भाजपा का पर्यवेक्षक दल, विधायक दल के नेता का होगा चुनाव

Edited By Updated: 09 May, 2021 05:37 AM

bjp s observer party will go to assam today

असम में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। एक सप्ताह पहले स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी...

नेशनल डेस्कः असम में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी, जिसमें राज्य के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा। एक सप्ताह पहले स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन ने जीत हासिल की थी। 

यह बैठक दिन में 11 बजे शुरू होगी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने विधायक दल की बैठक के इंतजाम के लिए शनिवार शाम विधानसभा का दौरा किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!